परिचय: डॉ स्नेहा साठे

डॉ स्नेहा साठे प्रसूति तथा स्त्री रोग विशेषज्ञ है | फर्टिलिटी याने प्रजनन विज्ञान और प्रजनन सम्बन्धी औषधोपचार यह उन का विशेष व्यवसायिक अधिकार क्षेत्र है | आयव्हीएफ और अन्य प्रजनन तकनिकी क्षेत्र में वे एक दशक से भी ज्यादा बरसों से कार्यरत हैं | 

के जे सोमैया मेडिकल कॉलेज और रिसर्च सेंटर, मुंबई से उन्होंने विशेष अर्हता के साथ एमबीबीएस डिग्री हासिल की | उस के बाद उन्होंने मंगलोर का जानामाना महाविद्यालय कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज से प्रसूति तथा स्त्री रोग चिकित्सा विषय में मास्टर ऑफ़ सर्जरी (एमएस, ओब्स्टेट्रिक्स एंड गायनेकोलोजी) उपाधि हासिल की | होमर्टन यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल लंडन, यूके यहाँ से मास्टर्स इन रीप्रॉडक्टीव्ह मेडिसिन यह पदविका और सिंगापूर के नेशनल यूनिवर्सिटी हेल्थ सिस्टिम में आर्टिफिशियल रिप्रोडक्टिव टेक्निक (आर्ट) में प्रशिक्षण पाया |  

कुछ साल मंगलोर के लेडी गोशन हॉस्पिटल में काम करने के बाद उन्होंने मुंबई के पी डी हिंदुजा हॉस्पिटल, सायन हॉस्पिटल और वाडिया हॉस्पिटल में योगदान दिया | उस के बाद मुंबई के रोटुंडा सेंटर फॉर मानवीय प्रजनन संस्था में फर्टिलिटी क्षेत्र में अपनी व्यवसाय यात्रा प्रारम्भ की |

डॉ स्नेहा ने IUI, IVF/ICSI और donor egg के कई आवर्तनों में सफलता हासिल की है | पीसीओएस, एंडोमेट्रिओसिस, गर्भधारण में बार बार असफलता (मिसकैरेज) जैसे कठिन केसेस का प्रबंधन करने में आप माहिर हैं | पीसीओएस, एंडोमेट्रियोसिस, सौम्य उत्तेजन के साथ किया गया आयव्हीएफ, ‘फर्टिलिटी प्रिजर्वेशन, स्त्रीबीजोंका अतिशीतलीकरण (एग फ्रीजिंग) उन की अनेक विशेषताओं में से कुछ विशेषताएँ हैं | पेशंट्स को नीतिशास्त्रोक्त (एथिकल) और साक्ष्यभूत (एविडन्स बेस्ड) उपचार पद्धति सूचित करना यह उन का पसंदीदा रवैया है |    

डॉ स्नेहा फर्टिलिटी तकनिकी के नवीनतम गतिविधियोंसे परिचित हैं | वे दृढ़ता के साथ पुनरुत्पादन वैद्यकीय चिकित्सा क्षेत्र में अपना योगदान दे रही हैं | रिसर्च, लिखाई हो या सोशल मिडिया हो, डॉ स्नेहा पेशंट की खुशहाली, समस्याओं की समझदारी बरक़रार रहे,  लोग फर्टिलिटी और मिसकैरेज जैसे समस्याओं को लांछन ना समझे इसलिए सतत व्यस्त रहती हैं| 

उपलब्धियाँ और पुरस्कार

प्रोफेशनल सदस्यता