मातृत्व हासिल करने की प्रक्रिया जटिल है, वह प्रक्रिया जीवशास्त्र के नियमों को पकड़ कर ही आगे बढ़ती है | गर्भधारणा सफल होने के लिए अनेक कारक सही ढंग से काम करना अनिवार्य होता है | यह आप सोचते हैं उतना आसान नहीं होता | मन चाहे तभी गर्भवती बनना कठिन काम है | सारे कारक घटक अनुकूल रहना यह संजोग की भी बात होती है | सहेलियाँ आ कर खुश खबर दे जाती हैं लेकिन खूश खबर देनेकी मेरी बारी कब आएगी इस चिंता से आप परेशान रहती हैं | इतनी सारी कोशिशे करने के बावजूद मेरी कोख क्यों नहीं भरती यह सवाल आप को बेहद चिंतित या भ्रमित करता होगा | गर्भधारणा में कठिनाई महसूस होने के अनेक कारण होते हैं | उन का हल निकालना आसान काम नहीं है |
सामन्यतः आम केस हर महीने में गर्भधारणा होने का संजोग औसत १५ से २० प्रतिशत इतनाही होता है | हर स्त्री महीने में केवल ३ या ४ दिन के समय के लिए गर्भाधान के लिए अनुकूल होती है | उन ३-४ दिनों के दौरान जननक्षम बीजाण्ड अंडाशय से उत्सर्जित होता है | उस बीजाण्ड का गर्भ में परिवर्तन होने के लिए काफी सारी दूसरी चीजें यथासमय, अनुक्रम से अनुरूप मात्रा में घटित होना निहायत जरुरी होता हैं | जीवक्षम शुक्राणु (पुरुष बीज) बीजाण्ड की तरफ बढ़ना, उस के द्वारा बीजाण्ड का निषेचन होना, स्वयं बीजाण्ड जननक्षम होना इतना ही काफी नहीं होता | निषेचित बीजाण्ड बीजांडवाहक नलिकासे गर्भाशय की तरफ जाना, वहाँ पहुँचाने के बाद उस का गर्भाशय में प्रत्यारोपण होना जरुरी होता है | प्रत्यारोपण के लिए गर्भाशय का अंदरूनी लाइनिंग गर्भग्रहण करने के लायक स्वस्थ होना चाहिए ताकि गर्भाशय में गर्भ का सही ढंग से लालन पालन हों | गर्भाधान यह एक आश्चर्यजनक और असाधारण प्रक्रिया है | वह ठीक तरीके से फलित होने के लिए अनेक और सब के सब घटक एक साथ ही बराबर सफल होने चाहिए | इस प्रक्रिया को नैसर्गिक क्रिया के बाहर सफल करना यह एक बड़ी चुनौती रहती है | फ़िल्मी दुनिया के स्वप्नरंजन जैसे आसान नहीं रहती | गर्भधारणा न होने के कुछ विशिष्ट कारण होते हैं | उन कारणों की जानकारी लेना, उन के वैज्ञानिक आधार समझना आप के लिए निहायत जरुरी हैं | उन को समझाना यही मेरा प्रयास है |
संभावित प्रजनन समस्याओं की जांच करने का समय कब है? मेरा यह गाइड मार्गदर्शन देगा यह मेरा विश्वास है |
- आप की आयु ३५ से कम है और आप एक साल से ज्यादह समय माँ बनाने की कोशिश कर रही हैं |
- आप की उम्र ३५ से ज्यादा है और ६ महीने से भी अधिक काल आप मातृत्व के लिए प्रयास कर रही हैं |
- आप की माहवारी रुकी हैं या अनियमित है या दर्दनाक है |
- आप एक बार या कई बार स्वाभाविक गर्भपात का अनुभव कर चुकी है |
- आप का एक अपत्य है लेकिन दूसरे अपत्य के लिए कोशिश कर रही हैं |
- आप की पेट की या कुक्षीय शस्त्रक्रिया की गयी है |
- आप कोई ऑटोइम्यून, वैद्यकीय व्याधि की शिकार है या आप का कैंसर का निदान हुआ है |
- आप के शौहर को लैंगिक उत्तेजना की या वीर्यपात की समस्या हैं |
- आप के शौहर को शल्यक्रिया के कारण या अपघात के कारन जाँघिय क्षेत्र में या जननेन्द्रियों को कोई हानि पहुंची हैं |
- आप की उम्र ३० से ज्यादा है लेकिन आप गर्भधारणा के लिए कुछ और साल रुकना चाहती हैं |
ऐसी कोई भी स्थिति हो तो आपकी फर्टिलिटी डॉक्टर आप को उस के कारण से मुहैया कराएगी और समस्या का सही हल ढूंढने के लिए मदद करेगी |